संगीता गुप्ता बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष, अमन जायसवाल ने दी बधाई
1 min read
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर बाजार निवासी श्रीमती संगीता गुप्ता को समाजवादी महिला सभा का गाजीपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
संगीता गुप्ता मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर बाजार, वार्ड संख्या-21 की निवासी हैं। उन्हें जिले में समाजवादी महिला सभा की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर नंदगंज निवासी समाजवादी पार्टी के युवा नेता अमन जायसवाल ने संगीता गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाजवादी महिला सभा संगठन को मजबूती मिलेगी और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ ही उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
