October 28, 2026 15:23:20

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सिकन्दरपुर में 28 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। मानव सेवा संघ आरोग्य आश्रम (नेत्र संग्रह केंद्र), गोराबाजार गाजीपुर की ओर से आगामी 28 अक्टूबर, बुधवार को करंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर के पंचायत सचिवालय में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है । शिविर दोपहर एक बजे से शुरू होगा।
शिविर में मरीजों की आंखों की निःशुल्क जांच, दवा वितरण, चिकित्सकीय परामर्श तथा आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के निःशुल्क आपरेशन /इलाज की भी व्यवस्था की गई है। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस आशय की जानकारी सिकन्दरपुर के ग्राम प्रधान/प्रशासक राजेश सिंह गुड्डू ने दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा का लाभ उठाएं।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें