November 1, 2026 16:47:28

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

छह हजार वोट पाकर भी सुनील यादव ने युवाओं में जगाई चुनावी चेतना

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। हाल ही में संपन्न हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में वाराणसी खंड से समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में स्नातक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार यादव की मौजूदगी ने युवाओं के बीच नई राजनीतिक हलचल पैदा कर दी।
इस बार एमएलसी स्नातक चुनाव में युवा वर्ग की सक्रियता विशेष रूप से देखने को मिली। मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों का नाम जुड़वाने से लेकर नामांकन, प्रचार-प्रसार, मतदान और मतगणना तक युवा पूरी सक्रियता के साथ जुटे रहे। इससे पहले होने वाले एमएलसी चुनावों में युवाओं की इतनी भागीदारी और उत्साह देखने को नहीं मिलता था।
निर्दलीय प्रत्याशी सुनील कुमार यादव के चुनाव मैदान में उतरने के बाद युवाओं ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल बनाते हुए मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि सुनील कुमार यादव को लगभग छह हजार मत ही प्राप्त हुए, लेकिन उनकी उम्मीदवारी ने युवाओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने का काम किया।
वर्तमान में क्षेत्र के युवाओं के बीच इस चुनाव और उनकी भागीदारी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है कि यदि युवा इसी तरह आने वाले अन्य चुनावों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे तो राजनीतिक समीकरण बदलने के साथ ही चुनावी मुकाबले भी काफी दिलचस्प हो सकते हैं। इस चुनाव ने यह जरूर संकेत दिया है कि अब युवा वर्ग केवल चुनावी चर्चा तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित करना चाहता है।

 

 

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें