नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा का नंदगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
1 min read
गाजीपुर। गाजीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वाराणसी जाते समय गुरुवार की देर शाम नंदगंज क्षेत्र के दौवपुर ग्राम सभा स्थित कृष्ण मंडप में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित एमएलसी (स्नातक) आशुतोष सिन्हा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। केशव यादव के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर तथा फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया।
इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आशुतोष सिन्हा को जीत की बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर आशुतोष सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को सदैव प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। स्वागत करने वालों मे मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र यादव टिंकू ,जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव ,ग्राम प्रधान नैसारा गोपाल सिंह यादव ,
ग्राम प्रधान कमलेश पासवान ,
प्रदीप यादव ,अमन जायसवाल ,विकास यादव
सेक्टर प्रभारी ,हरिकेश पटेल
सेक्टर प्रभारी ,नीतीश खरवार,अनिल गुप्ता ,प्रवेज, मनीष विश्वकर्मा ,पंकज यादव
बड़ी संख्या सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
