November 25, 2026 20:44:11

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

संकट मोचन मंदिर पर दीपों की रोशनी से जगमगाया परिसर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज स्थित सरकारी अस्पताल के समीप संकट मोचन मंदिर पर देव दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों से दीपक लाकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया। देखते ही देखते मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। चारों ओर जलते दीपकों की सुंदर छटा और भक्तिमय वातावरण ने लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भाग लिया। देव दीपावली के इस आयोजन ने आपसी प्रेम, सौहार्द और धार्मिक आस्था का सुंदर संदेश दिया।

gazipur AIN Bharat

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें