November 26, 2026 01:51:04

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर 28 नवंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ‘नेताजी’ का एक वीडियो और संदेश इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने लोगों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की है।
वायरल संदेश के अनुसार, आगामी 28 नवंबर 2026, दिन शनिवार को गाजीपुर शहर के महुआबाग स्थित कान्हा हवेली में सुबह 11 बजे से श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की बात कही गई है। अपील में कहा गया है कि जनपद के सभी शोकाकुल लोग सभा में पहुंचकर शोक श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित करें तथा इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुख बांटने का कार्य करें।
अरुण कुमार सिंह ‘नेताजी’ ने अपने संदेश में मां के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा है कि मां का स्थान प्रत्येक इंसान के जीवन में सर्वोपरि होता है। मातृ स्नेह और मां के ऋण का महत्व शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे में श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से मातृ स्नेह के प्रति सम्मान प्रकट करना और श्रद्धासुमन अर्पित करना एक भावपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करें।

gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें