November 26, 2026 01:51:03

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, आकांक्षा ने मारी बाजी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर।आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के पावन अवसर पर शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में “संविधान संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत “एक स्वर, एक संविधान” अभियान का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रार्थना सभा से हुआ। प्रार्थना सभा में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संकल्प लिया। इस दौरान छात्रों को संविधान के मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी शपथ दिलाई गई।
इसके उपरांत विद्यालय में प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। क्विज के माध्यम से छात्रों को संविधान के मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, प्रस्तावना एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयराज ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य जी ने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। प्रत्येक विद्यार्थी को संविधान का सम्मान करना चाहिए और उसके अनुरूप आचरण करना चाहिए।
इस अवसर पर नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता गौरव प्रताप सिंह ने संविधान विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने छात्रों को प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को समझाया तथा कहा कि एक जागरूक नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।
कार्यक्रम के नोडल शिक्षक गिरीश चौबे रहे, जिनके कुशल निर्देशन में संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। क्विज प्रतियोगिता का परिणाम क्विज प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं में
प्रथम स्थान – आकांक्षा विश्वकर्मा, कक्षा 11-B,द्वितीय स्थान – रिया गोंड, कक्षा 9-A,
तृतीय स्थान – अमित कुमार, कक्षा 9-D विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य जी द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिश्चंद्र राम एवं समस्त शिक्षकगण की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय रही। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा सभी अध्यापक-अध्यापिका एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अंत में कार्यक्रम का समापन संविधान के प्रति निष्ठा के संकल्प के साथ हुआ।

gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें