November 28, 2026 08:08:27

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ, सामाजिक कुरीति समाप्त करने का लिया संकल्प

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

Koगाज़ीपुर। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विद्यालय की प्रार्थना सभा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों तथा इस सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास में बाधा उत्पन्न करती है। इससे बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है। इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, गांव और आसपास के लोगों को भी बाल विवाह के प्रति जागरूक करें तथा इसके रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने बाल विवाह को रोकने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने तथा शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से एक सशक्त, शिक्षित एवं बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें