क्या जिलाधिकारी महराजगंज अन्नदाता को समाप्त करना चाहते है क्या?
1 min readमहाराजगंज,इस समय सभी नहरों में पानी होनी चाहिए ऐसे समय पर नहर सुखा हो तो क्या माना जाय उदाहरण तौर पर सिंदुरिया बड़ी नहर से हरदी ग्राम सभा के बगल से एक माइनर पकड़ी राजबाहा के नाम से एक माइनर निकला है जो आज आषाढ़ के महीने में सुखा हुआ है। जिसके सम्बन्ध में चार दिन पहले विडियो बनाकर पानी छोड़ने की मांग की गई थी लेकिन उस पर आज तक अमल नहीं किया गया। इस समय किसान के लिए पानी नहर में संजीवनी के समान है। क्यों की इस समय बेहन गन्ना धान रोपाई के लिए मात्र पानी ही जरूरी है और किसानों के लिए खेती का सीजन चल रहा है। किसान को मात्र पानी की ही जरूरत चरम पर चालू है ।ऐसे समय में माइनर का सुखा होना क्या साबित करता है लग रही रहा है । सरकार और प्रशासन किसान जो अन्नदाता कहलाते है, उन्ही का इम्तिहान ले रही है। किसानों का इस क्षेत्र में रबी का फसल पैदावार में धोखा दे दिया। किसी तरह खाद बीज जोताई करके धान की फसल सही तरीके से तैयार करने में लगे है। वही इस सरकार के प्रशासन और सिंचाई विभाग किसान का कमर तोड़ने पर आमादा है ।जिस समय माइनर में पानी होना चाहिए। उस समय माइनर सुखा है और सिंचाई विभाग शासन जिला प्रशासन मूक दर्शक बना है ।इसका क्या अर्थ लगाया जाय जहां सिंचाई ब्वस्था के लिए पूर्व की सरकारों ने किसानों के सिचाई हेतु जगह जगह नहर की ब्वस्था कर के किसानों के हित में कार्य किया, वही यह सरकार किसानों के सामने बहुत बड़ी समस्या बन गई है lजिले का प्रशासन केवल चापलूसी में पूरा समय समाप्त कर रही है वही प्रदेश के मोदी सरकार चापलूसो में घिरी है। जिसका प्रमाण यहां का जिलाधिकारी है। जो उनके कथनी करनी का सबसे बड़ा प्रमाण किसानों की माइनर में पानी की समस्या इस महीने में सुखा रहना है ,आखिर मे क्या यह किसान यानी अन्नदाता को समाप्त करने का मुहिम चला रहे क्या यह अपने आप में प्रश्न बना है। जिसका जबाब शासन व प्रशासन को देना है?
क्राइम ब्यूरो महराजगंज AIN भारत NEWS कैलाश सिंह