October 4, 2025 18:25:10

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते गिनाई अपने सरकार की उपलब्धियां

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

महाराजगंज 8 जून भाजपा के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिरकत की। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन को सपा बसपा के सम्मेलन से अलग बताया।कार्यकर्ताओं को सकोोधित करते हुए अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, बीजेपी का सम्मेलन सपा, बसपा के सम्मेलनों से बिल्कुल अलग है। हमारे सम्मेलन में किसी जाति या धर्म को नहीं बल्कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक आदि पढ़े-लिखे लोगों को जोड़ने का काम भाजपा कर रही है ।ऐसे लोग समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में मुफ्त टिकाकरण अभियान तेजी से चलाया गया। देश के अस्सी करोड़ गरीबों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध वितरित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 A समाप्त हुआ तीन तलाक़ पर कानून बना। श्रीराम मंदिर का निर्माण भी शांति पूर्वक हो रहा है। देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी नीत बीजेपी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।ने कहा कि पहले देश की सीमा पर गोली चलाने के लिए दिल्ली से पूछना पड़ता था, लेकिन अब गोली का जवाब गोले से देने का फैसला भाजपा सरकार ने किया है। विपक्ष के लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सुबूत मांग कर सेना का मनोबल गिराने का काम करते है।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 2014 के पहले भारत के नागरिकों, प्रवासियों, भारतवंशियों को वह सम्मान नहीं मिलता था जिसके वह हकदार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में भारतीय नागरिकों, प्रवासियों व भारतवंशियों का समूचे विश्व में सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के तीन देशों की यात्रा के अभूतपूर्व क्षणों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और प्रधानमंत्री जी के प्रति बढ़े आकर्षण से हर भारतीय को गर्व है ।उन्होंने कहा कि 2014 के पहले के हालात क्या थे, वैश्विक मंच पर भारत की क्या स्थिति थी, इसे सभी जानते हैं। और, 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्या सकारात्मक बदलाव आया है यह भी देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है।उन्होंने कहा कि 2014 के पहले के हालात क्या थे, वैश्विक मंच पर भारत की क्या स्थिति थी, इसे सभी जानते हैं। और, 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्या सकारात्मक बदलाव आया है यह भी देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है। जिला संयोजक संजय पांडेय ने अध्यक्षता करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा की उन्होंने कहा कि पार्टी के पास न केवल सबसे बड़ा बल्कि सबसे प्रतिभाशाली कार्यकर्ताओं का नेटवर्क भी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास के संदेश को जनता तक ले जा सकता है।इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने माला पहना कर और अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया।पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,ऋषि त्रिपाठी, जिला संयोजक संजय पांडेय,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी, दुर्गा अग्रहरी ,निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला ने स्वागत किया। बैठक का संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, जनदन गुप्ता, प्रमुख संघ अध्यक्ष वेद शुक्ला, दीनानाथ सिंह, दिवाकर पांडेय,राम नारायण जायसवाल, छोटे लाल पटेल ,राम सूरत पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

विकास कुमार यादव तहसील प्रभारी महराजगंज AiN भारत NEWS

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें