November 7, 2025 19:38:27

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

कल से बारिश का पूर्वानुमान, 42 जिलों में 13°C से कम तापमान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

यूपी में 3 दिन बाद कड़ाके की ठंड:

कल से बारिश का पूर्वानुमान, 42 जिलों में 13°C से कम तापमान।

यूपी में 28 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार को 42 जिलों का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे आ गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से 26 नवंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने के साथ ही शीतलहर भी शुरू हो सकती है।

26 और 27 नवंबर को बारिश का अनुमान…

*सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञान डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, 26 और 27 नवंबर को यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी में ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई हैं। नवंबर की विदाई और दिसंबर की शुरुआत ठंड के साथ होगी। दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज होगी। वहीं दिसंबर में शीतलहर चलेगी।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें