बूथों पर पहुंचकर ड्राफ्ट मतदाता सूची का किया गया निरीक्षण, छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाने की पहल
1 min read
गाजीपुर। सदर विधानसभा गाजीपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं में गुरुवार को बूथ स्तर पर पहुंचकर ड्राफ्ट मतदाता सूची का अध्ययन एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम सभा नैसारा, बरहपुर, नंदगंज, बेलासी, बेलसड़ी, पचारा, खानकाह कला, रसूलपुर और गरथौली के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन किया गया।
इस अभियान के दौरान मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों के नाम जुड़वाने की पहल की गई। साथ ही बूथ प्रभारियों को नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरवाने हेतु लोगों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।
इस अवसर पर विकास यादव (PDA प्रहरी एडमिन), अमन जायसवाल (विधानसभा सचिव), अशोक यादव (पूर्व सेक्टर प्रभारी), साजीत यादव सुड्डू (सेक्टर प्रभारी), मुकेश यादव (बूथ प्रभारी एवं छात्र नेता), गोपीचंद्र प्रजापति (बूथ प्रभारी), रविन्द्र कुशवाहा (बूथ प्रभारी), मुमताज (बूथ प्रभारी) तथा राकेवल राम (बूथ प्रभारी) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
