November 6, 2025 23:24:31

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

एसटीएफ ने बड़े माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जिला सुल्तानपुर

एसटीएफ ने बड़े माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। गोरखपुर पुलिस ने विनोद कुमार उपाध्याय पर एक लाख रुपये का ईनाम रखा था। उसके खिलाफ 35 केस दर्ज थे। एसटीएफ की टीम उसे पकड़ने गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। STF की जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया।

पुलिस के मुताबिक, शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय अपना एक संगठित गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका था। गोरखपुर, बस्ती और संतकबीर नगर में विनोद उपाध्याय के खिलाफ 35 केस दर्ज थे, लेकिन उसे किसी में भी सजा नहीं मिली थी। उपाध्याय का एनकाउंटर एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने किया है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें