November 29, 2026 08:02:10

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

धरवां दोहरे हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में मां-बेटी की नृशंस हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी सोनू उर्फ परवेज के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, बीते 23 नवंबर की रात धरवां गांव में मां और उसकी 12 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद से ही नामजद आरोपी सोनू उर्फ परवेज पुत्र स्व. महमूद निवासी श्रीगंज, थाना नंदगंज फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे तथा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
शनिवार को नंदगंज पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपी की लोकेशन मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने नंदगंज पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास दवोपुर गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर दी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में सोनू उर्फ परवेज के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके अतिरिक्त दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त चापड़ तथा मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक औरंगजेब खां, कांस्टेबल जमील अंसारी, रोहित यादव, प्रदीप कुमार तथा मो. उमर शामिल रहे।

Gazipur AIn Bharat

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें