November 6, 2025 20:48:44

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

कांग्रेस पार्टी के डोनेट फॉर देश अभियान में सभी से आग्रह किया गया कि वे यथायोग्य राशि दान करे

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

चंदौली।पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष मा० अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार रविवार को जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक मुगलसराय में काली महाल सहजौर रोड स्थित कन्हैया गुप्ता के मकान में आहुत की गई है। बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारीगण प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव सरिता पटेल व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। बैठक में संगठन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही देश में लोकतंत्र और संविधान को मज़बूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी के डोनेट फॉर देश अभियान में सभी से आग्रह किया गया कि वे यथायोग्य राशि दान करे।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी का सदस्य होना हम सबके लिए गर्व की बात है।आइए आज हम सब मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें। कहा कि उत्तर प्रदेश महिला अपराधों का गढ़ बना हुआ है।यहाँ दबंग लड़कियों को उठाकर ले जाते है। और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण अपना देश धीरे-धीरे खोखला होता जा रहा है। यदि हम अभी भी नहीं संभले तो ये देश को पूर्णतः बर्बाद कर देंगे। यह लीडर कि नहीं, डीलर की सरकार है। जो सिर्फ सौदा करना जानती है ।
प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा कि जब भी अवसर मिला, हिंदुस्तान ने कांग्रेस पर ही भरोसा जताया है।देश व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल हैं। महिलाओं के प्रति अपराध में लगातार वृद्धि हुई है और इस वर्ष के शुरूआती दिनों में होने वाले महिला अपराध चौंकाने वाली है।
प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान ने कहा भाजपा की नफरत की राजनीति देश को दिमक की तरह कुतर रही है। भाजपा सरकार द्वारा हमारे युवाओं पर बेरोजगारी का बोझ डालने एवं किसानों का हक छीनने की चेष्टा देशविरोधी विचारधारा का प्रतीक है। भाजपा सरकार को यह स्मरण रखना चाहिए कि भारत की किसानशक्ति व युवाशक्ति भाजपा की असत्य व अन्याय की नींव को हिलाने में सक्षम है।
प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार विपक्ष मुक्त भारत, सवाल मुक्त संसद, विरोध मुक्त लोकतंत्र, प्रश्न मुक्त मीडिया, ऑडिट मुक्त फंड की तरह किसान मुक्त कमेटी चाहती है। यह हम सभी का दायित्व है कि जन जन के सत्य, न्याय व स्वाभिमान के संघर्ष की पुकार को अहंकारी भाजपा सरकार तक पहुंचाएं।
बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, मधु राय, नारायण मूर्ती ओझा, शशि नाथ उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, शाहिद तौसीफ, सतीश बिंद, तौफीक खान, विजय कुमार गुप्ता, दशरथ चौहान, अरुण द्विवेदी, नेहाल अख्तर बाबू, डा जीके पाण्डेय, राधेश्याम यदुवंशी, नरेंद्र तिवारी, संजय मिश्रा, दशरथ चौहान, श्रीकांत पाठक, विजय कुमार, अनवर सादात, मो नियाज़ अंसारी, कमरूल बारी, सरदार सतपाल सिंह, डा रीना, हिमांशु गुप्ता, ट्रिजा एलियट, उषा यादव, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह भवानी, कमलेश कुमार संत, राममूरत गुप्ता, प्रेमचंद, मुजाहिद अख्तर, दीपक जायसवाल, अबरार, दुर्गा जासवाल, मृत्युंजय शर्मा, दयाराम पटेल, फूलचंद, राम सुमेर राम, माघवेंद्र मूर्ति ओझा, मुराहू राम, इरफान, नवीन पाण्डेय, हम्मीर शाह जायवाल, फैयाज अंसारी, मोहन गुप्ता, हंसराज शर्मा, शिवपूजन प्रसाद, मो नईम, परमानंद पटेल, अकील अहमद, बाबा गोंड, गुलाब राय,नि अमर देव, सत्यम सिंह, डा अनिल यादव, रामानंद सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धमेंद्र तिवारी व संचालन शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने किया।
AIN भारत news
हंसराज शर्मा mgs

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें