हिन्दू जनजागृति समिति का अनोखा उपक्रम ! त्रिपुरारी पूर्णिमा पर ‘एक दीप हिन्दू राष्ट्र के लिए’!
 
                दिनांक : 16.11.2024
प्रेस विज्ञप्ति
हिन्दू जनजागृति समिति का अनोखा उपक्रम !
त्रिपुरारी पूर्णिमा पर ‘एक दीप हिन्दू राष्ट्र के लिए’!
वाराणसी – त्रिपुरारी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मंदिरों और घरों में दीप जलाकर हिन्दूओंने इस वर्ष भी दीपोत्सव मनाया । इस उपलक्ष्य में देशभर में मंदिरों में स्थित त्रिपुर (दीपमाला) प्रज्वलित की गई। इस वर्ष के दीपोत्सव की विशेषता यह रही कि, हिन्दू राष्ट्र का संकल्प लेने हेतु ‘एक दीप हिन्दू राष्ट्र के लिए’ इस उपक्रम के माध्यम से हिंदू जनजागृति समिति द्वारा देशभर में जनजागृति की गई। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, गाजीपुर, लखनऊ बिहार के गया में 17 से अधिक स्थानों पर यह आयोजन हुआ।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्री शंकर ने त्रिपुरासुर का नाश किया, इसी उपलक्ष्य में त्रिपुरारी पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाता है। यह असुरी शक्तियों पर अच्छी शक्तियों की विजय के प्रतीक के रूप में भारत के कई स्थानों पर मंदिरों में मनाया जाता है। वर्तमान में समाज में व्याप्त बुराइयों को नष्ट कर समाज कल्याणकारी हिंदू राष्ट्र की स्थापना हो, इस उदात्त उद्देश्य से ‘एक दीप हिंदू राष्ट्र के लिए’ इस उपक्रम के माध्यम से समाज में जनजागृति की गई। इस उपक्रम में भाग लेनेवाले धर्मप्रेमियों ने मंदिरों, घरों आदी स्थानों पर दीप प्रज्वलित करते हुए ‘एक दीप हिंदू राष्ट्र के लिए’ के संदेश के फलक हाथ में लेकर लोगों का मार्गदर्शन किया। कुछ स्थानों पर सामूहिक दीपपूजन के दौरान हिंदू राष्ट्र की प्रतिज्ञा भी ली गई। सोशल मीडिया पर भी यह उपक्रम चर्चा का विषय रही।
आपका विनम्र,
श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी,
उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक,
हिन्दू जनजागृति समिति
(संपर्क सूत्र : 9324868906)

 
                         
                                 
                                 
                                 
                             
                             
                            