नाजिर हुसैन कांग्रेस छोड़ इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए बनाए गए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
नाजिर हुसैन कांग्रेस छोड़ इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए बनाए गए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
आल इंडिया न्यूज़ भारत
गाजीपुर दिलदार नगर कश्यप मैरिज हाल में इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाजी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए युवा नेता नाजिर हुसैन को तत्काल प्रभाव से एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नाजिर हुसैन को संगठन का युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।सभी पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाजी के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इंसाफवादी कांग्रेस पार्टी जिला स्तर से प्रदेश स्तर पर जल्द से जल्द संगठन बनाकर आगे बढ़ेगी प्राप्त जानकारी अनुसार फरीद अहमद गाजी भी पहले कांग्रेस पार्टी विभिन्न पदों पर रहते हुए कांग्रेस की सेवा कि लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़कर अपनी खुद एक पार्टी का लखनऊ में ऐलान किया और प्रदेश स्तर पर इंसाफ वादी कांग्रेस का गठन किया। अब देखना यह है कि इंसाफवादी कांग्रेस के दोनों राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलदार नगर के है ।तो जनपद गाजीपुर में कितना मज़बूत होती है पार्टी आने वाले समय में पता चल जाएगा।
