डांस करने के दौरान दो बाराती कुएं में गिर गए जिसमें एक की मौत तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल
1 min read
डांस करने के दौरान दो बाराती कुएं में गिर गए जिसमें एक की मौत तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल
उरुवा प्रयागराज। मेजा थाना अंतर्गत मनु का पूरा गांव में बारात में डांस करने के दौरान दो बाराती कुएं में गिर गए जिसमें एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस पहुंचने के पहले ही शव उठा ले गए बाराती। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मनु का पूरा गांव निवासी अनंत लाल बिंद की बेटी सरस्वती की शादी के लिए जिगना थाना क्षेत्र के बड़ी सकरी गांव से बारात मनु के पूरा गांव आई हुई थी। द्वारचार के दौरान नाचते हुए लाल बिंद (16) निवासी केवट का पूरा जिगना तथा दूसरा रोहित (18) पुत्र हरिदास बिंद निवासी सकरी मांडा डांस करते हुए कुएं में जा गिरे। इस दौरान बारातियों में हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद रोहित का भाई जगदीश कुएं में छलांग लगा दी।जब तक लोग दोनों को बाहर निकालते तब तक लाल बिंद की मौत हो गई तथा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी जैसे ही मेजा पुलिस को हुई पुलिस के पहुंचने के पहले ही बाराती शव को मौके से हटा दिए। शादी का माहौल मातम में बदल गया। किसी तरह लड़की की शादी हुई और सुबह से उसकी विदाई कर दी गई। घायल युवक के इलाज करने के बाद सुबह से घर भेज दिया गया।