दुल्हन की सहेली कर सकती है दूल्हे के दोस्त के साथ ऐसी हरकत कारण जान आप भी हो जाएंगे हैरान क्या कुछ हुआ शादी के मंडप में?
1 min read 
                दुल्हन की सहेली कर सकती है दूल्हे के दोस्त के साथ ऐसी हरकत कारण जान आप भी हो जाएंगे हैरान क्या कुछ हुआ शादी के मंडप में?
ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया
कही बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है तो कही उनका गला दबा कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता है शादी की रस्म में बधने में बेटियों को गांव समाज सभी के सामने अपने मां बाप भाई की पगड़ी को बचाना पड़ता है लेकिन कुछ गलतियों से अगर उनके ऊपर इल्ज़ाम लगता है तो क्या बीतता है?ऐसा ही एक मामला
जनपद देवरिया। लार कस्बे के एक गांव में एक अनोखा और चौंकाने वाला वाकया हुआ, जब शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे के दोस्त को दुल्हन की सहेली ने मजाक करने पर जोरदार थप्पड़ से स्वागत किया जाता हैं। वजह यह थी कि दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन की सहेली के चेहरे पर किरकिरी लगाकर अश्लील हरकत की। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उलझ गया। नाराज होकर सहेली ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और पिटाई कर दी। यह देखकर दूल्हा गुस्से में शादी छोड़कर चला गया और पूरी बारात बिना शादी किए बैरंग लौट गई।
कब, क्यों, कैसे, शुरू हुआ विवाद?
मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की बरात सोमवार की रात नगर के बाईपास स्थित एक मैरेज हॉल में पहुंची। द्वार पूजा के बाद, जब दूल्हा अपने दोस्तों के साथ मंडप में पहुंचा, तब विवाह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान, दूल्हे के एक दोस्त ने दुल्हन की सहेली के गाल पर किरकिरी लगा दी, जो कि शादी के रस्मों का एक मजाकिया हिस्सा माना जाता है। लेकिन यह हरकत अश्लीलता की हद तक चली गई। जब सहेली ने विरोध किया, तो दूल्हे का दोस्त उससे उलझ गया।
मंडप में मारपीट, दूल्हा दुल्हन को छोड़कर भागा!
यह देख दुल्हन की सहेली गुस्से में आ गई और उसने तुरंत दूल्हे के दोस्त को थप्पड़ जड़ दिया। देखते ही देखते मंडप में हंगामा हो गया और दोनों में हाथापाई होने लगी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन इस विवाद के बीच दूल्हा अचानक मंडप छोड़कर चला गया। जब कन्या पक्ष के कुछ लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, तो वह नहीं माना और पूरी बारात के साथ बिना शादी किए वापस लौट गया।
जयमाल के बाद से सुबह तक मंडप में बैठी रही दुल्हन दूल्हे की इंतजार ?
दूल्हे के यूं शादी छोड़कर जाने से विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पूरी रात कन्या पक्ष के लोग उसे मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दूल्हा तैयार नहीं हुआ। सुबह तक दुल्हन मंडप में बैठी रही और उसका परिवार सदमे में था।
स्थानीय पुलिस हस्तक्षेप के बाद हुई शादी
मामले की जानकारी होते ही लार थाना प्रभारी निरीक्षक ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई। मंगलवार को पंचायत बैठाई गई, जिसके बाद कुंडौली स्थित मंदिर में दोपहर बाद शादी की रस्म पूरी कराई गई और दुल्हन की विदाई कर दी गई।
शादी का जश्न बना तनाव, लोगों में चर्चा का विषय गर्म
यह पूरी घटना शादी समारोह में तनाव और हंगामे में बदल गई। स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना था कि शादी के दौरान इस तरह की हरकतें न केवल माहौल खराब कर सकती हैं, बल्कि रिश्तों को भी तोड़ सकती हैं।

 
                         
                                 
                                 
                                 
                             
                             
                            