October 15, 2026 14:28:05

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नंदगंज में दुर्गा पूजा की धूम, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से ही नंदगंज बाजार में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। बाजार में पांच स्थानों पर बनाए गए भव्य दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन पंडालों में विधि-विधान से हवन-पूजन किया जा रहा है। सुबह और शाम वाद्य संगीत के साथ होने वाली आरती तथा मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
नवरात्र के अवसर पर नंदगंज के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। विशेष रूप से सुबह और शाम की आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आरती के दौरान घंटियों की गूंज, भक्ति संगीत और जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना हुआ है।
नवरात्र को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु लगातार पंडालों में पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक पूरे नंदगंज बाजार में भक्ति और आस्था की छटा देखने को मिल रही है। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा नंदगंज क्षेत्र दुर्गामय हो गया है।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें