November 5, 2025 21:35:30

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नेवाड़ी, सराय भीमसेन, बैसपुर, खमपुर, शिवरा आदि ग्राम सभा में मनरेगा योजना में चल रहा है भ्रष्टाचार का खेल

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नेवाड़ी, सराय भीमसेन, बैसपुर, खमपुर, शिवरा आदि ग्राम सभा में मनरेगा योजना में चल रहा है भ्रष्टाचार का खेल

 

 

ब्रेकिंग प्रतापगढ़ मांधाता

 

 

प्रतापगढ़ जनपद के मांधाता विकासखंड के ईमानदार कर्मचारी के कारनामे लगातार सोशल मीडिया पर लिखे जा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के आंखों से ना तो सोशल मीडिया पर चल रही खबरें दिखाई दे रही हैं और ना ही मनरेगा योजना में हो रहा भ्रष्टाचार

 

 

आपको बता दे उपरोक्त ग्राम सभा में किसी ग्राम सभा में चार मास्टर रोल तो किसी ग्राम सभा में 7 मास्टर रोल इस समय चल रहे हैं और मनरेगा मजदूरों को आगे पीछे कर उन्ही मनरेगा मजदूरों की हाजिरी हर मास्टर रोल में लगाई जा रही है।

 

इस वक्त सराय भीमसेन में 70 मजदूर, नेवाड़ी ग्राम सभा में 45 मजदूर, शिवरा ग्राम सभा में तीन मास्टर रोल में 25 मजदूर, खामपुर ग्राम सभा में 57 मजदूर, की ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा चुकी है।

 

 

लेकिन मौके पर कुछ ही मजदूर काम करते हुए नजर आए, कितने मजदूर तो फोटो खिंचवाकर गायब हो गए।

 

हाजिरी लगाते समय उन्हीं मजदूरों की अलग-अलग मास्टर रोलो में बार-बार हाजिरी लगाई जा रही है।

 

 

यही नहीं मास्टर रोल में जॉब कार्ड पुरुष का है तो फोटो महिलाओं की अपलोड की गई है। मनरेगा योजना में लूट का गजब का खेल मांधाता विकासखंड में चल रहा है।

 

ईमानदार विकासखंड के कर्मचारी और विकासखंड मांधाता का चार्ज संभालने वाले पी डी दयाराम यादव जी को मनरेगा योजना का यह भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दे रहा है। वही डीसी मनरेगा भी खबरें पढ़कर मुस्कुरा रहे हैं लेकिन इस भ्रष्टाचार को रोकने में फेल साबित हो रहे हैं।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें