October 16, 2026 14:46:23

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी मुहम्मदाबाद का होली मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि अश्विनी राय ने कहा होली का त्यौहार प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है  

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी मुहम्मदाबाद का होली मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि अश्विनी राय ने कहा होली का त्यौहार प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है

 

 

AIN BHARAT NEWS GHAZIPUR

 

ग़ाज़ीपुर।बुधवार की रात्रि में ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी शाखा मुहम्मदाबाद के तत्वाधान में सरिता मेडिकल एजेंसी बलिया रोड हाटा में चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।समारोह में ग़ाज़ीपुर यूनिट के चेयरमैन अजय सर्राफ, संयुक्त मंत्री प्रदीप कुशवाहा, आडिटर राम अशीष प्रजापति, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार, संगठन मंत्री धीरज गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल हुए। सोसाइटी के मुहम्मदाबाद शाखा की ओर से गाज़ीपुर यूनिट के चेयरमैन अजय सर्राफ व महामंत्री अश्वनी राय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि डी. डी. डब्लू.एस.गाज़ीपुर के महामंत्री अश्वनी राय ने उपस्थित केमिस्ट भाईयो को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है।आपस में मिल जुल कर रहना चाहिए। उपस्थित केमिस्टों ने आपस में अबीर गुलाल लगा कर गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दिया।

शाखा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, संगठनमंत्री रोहित राय, महामंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनुराग कुशवाहा,संयुक्त मंत्री राजेश कुमार बिंद आदि केमिस्ट उपस्थित थे।अंत में शाखा के महामंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता ने समारोह आए हुए केमिस्टों का आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें