September 18, 2025 08:57:09

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ग्राम सचिवालय बरहपुर का लोकार्पण एवं पुस्तकालय का शुभारंभ विधान सभा परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक अरुण कुमार सिंह ने किया 

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ग्राम सचिवालय बरहपुर का लोकार्पण एवं पुस्तकालय का शुभारंभ विधान सभा परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक अरुण कुमार सिंह ने किया

 

रिपोर्टर एम.खालिद

 

गाज़ीपुर।बुधवार की शाम को देवकली ब्लॉक अन्तर्गत मुख्य मंत्री पुरस्कार से चयनित गांव सभा बरहपुर ग्राम सचिवालय का लोकार्पण एवं डिजिटल लाइब्रेरी (ग्राम पुस्तकालय)का शुभारंभ विधान परिषद के सदस्य विशाल सिंह चंचल एवं पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक अरुण कुमार सिंह द्वय ने उपस्थित गांव सभा की जनता के सामने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

ग्राम सचिवालय भव्य रूप से सजाया गया था।ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सबलू ने विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और पूर्व चेयर मैन जिला सहकारी बैंक अरुण कुमार सिंह फूलों का चक्र पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि इस ग्राम सभा के ग्राम सचिवालय के लोकार्पण एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ करते हुए आपार हर्ष हो रहा है।श्री चंचल ने कहा यह पहल न सिर्फ डिजिटल भारत से जोड़ती है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य का द्वार भी खोलती है।शिक्षा,तकनीक और जागरूकता की यह यात्रा गांव —गांव तक पहुंचे यही हमारी कामना है।उन्होंने इस कार्य के लिए ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सबलू की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर ब्लॉक देवकली के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र लाल यादव,जिला पंचायत सदस्य भोला बिंद ,अभय सिंह, सतेन्द्र यादव सत्या,देवेंद्र सिंह,शिव प्रसाद सिंह,अभिषेक सिंह ,जिला पंचायत सदस्यगण,ग्राम प्रधानगण आदि के साथ गांव सभा की महिला /पुरुष काफी संख्या में उपस्थित थे।अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रतीक सिंह कुश ने समारोह में आए अतिथियों के साथ उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें