शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज की अध्यापिका पूनम सिंह का निधन
1 min read
शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज की अध्यापिका पूनम सिंह का निधन
रिपोर्टर Ain एम.खालिद
ग़ाज़ीपुर।शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में व्यवसायिक शिक्षा में खाद्य संरक्षण की अध्यापिका पूनम सिंह (45वर्ष) का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।
पूनम सिंह के पति अशोक कुमार सिंह बिहार स्टेट में अध्यापक है ,वह भी घर पर मौजूद थे।श्रीमती सिंह सुबह ब्रश कर रही थी अचानक उनकी तबियत खराब हुई तो उसे तुरंत परिवार के लोग सदर अस्पताल ग़ाज़ीपुर ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई।
बाजार के लोग जब यह दुःखद समाचार सुने तो उनके घर पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच गए। उनका दाहसंस्कार चोंचकपुर घाट पर किया गया। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है।