September 12, 2025 21:05:21

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित

प्रयागराज फाफामऊ।डॉक्टर केवल इलाज करने वाले नहीं, बल्कि जीवन देने वाले होते हैं। उनके निःस्वार्थ सेवाभाव को सलाम करते हुए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, गंगापार इकाई द्वारा मंगलवार को फाफामऊ-थरवई क्षेत्र में डॉक्टर दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पडिला के डीआईजी मेडिकल डॉ. विनय कुमार अग्रवाल को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं उन्हें संगठन के वरिष्ठ पत्रकारों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
सेवा के प्रतीक बने ये चिकित्सक
इस मौके पर क्षेत्र के दर्जनों सेवानिष्ठ डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले प्रमुख डॉक्टरों में शामिल हैं
डॉ. प्रशांत कुमार पटेल प्राची हॉस्पिटल, शांतिपुरम इन्होंने चिकित्सा सेवा को समाज के प्रति नैतिक कर्तव्य बताया। डॉ. विनीता विश्वकर्मा विनीता हॉस्पिटल, फाफामऊ इन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं और बच्चों की देखभाल सबसे ज़रूरी है।डॉ. एच.पी. तिवारी अवध हॉस्पिटल, बाईपास रोड इन्होंने डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास को सबसे बड़ी दवा बताया। साथ ही जरूरतमंदों की सेवा को जीवन का उद्देश्य माना। डॉ. एस.बी. यादव न्यू लाइफ लाइन सेंटर, बसना नाला इन्होंने गांवों में आधुनिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के प्रयासों पर बल दिया। डॉ. रोहित अग्रवाल आई लाइफ केयर सेंटर। इन्होंने युवाओं के सेहत को लेकर अधिक जागरूक रहने की सलाह दी और कहा “मरीजों की सेवा ही असली देश सेवा है।” डॉ. कपिल जयसवाल कास मेडिकेयर सेंटर, शांतिपुरम इन्होंने गुणवत्तापूर्ण इलाज और संवेदनशील सेवा को प्राथमिकता बताया। डॉ. के.के. पाण्डेय नवजीवन हॉस्पिटल इन्होंने गरीब और असहाय मरीजों के लिए समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव शक्ति मेडिकेयर क्लिनिक मीनाक्षी डेंटल क्लिनिक डॉ जितेंद्र कुमार राय डॉ. जी.बी. श्रीवास्तव उपकार नर्सिंग होम, 40 नंबर गोमती। इन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की ज़रूरत बताई। डॉ. देवेंद्र श्रीवास्तव प्रशांत नर्सिंग होम, पान की पुलिया
इन्होंने कहा, “हर मरीज हमारे लिए परिवार का सदस्य है, उसकी सेवा हमारा धर्म है।” डॉ. राम आसरे शर्मा, डॉ. विजय प्रकाश मौर्य, डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. हीरालाल मौर्य थरवई बाजार इन सभी चिकित्सकों ने ग्रामीण अंचलों में सतत स्वास्थ्य सेवा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। डॉक्टर दिवस पर भावनात्मक वक्तव्य। समारोह में सभी डॉक्टरों ने डॉक्टर दिवस पर अपने-अपने विचार साझा किए। सभी का कहना था कि यह दिन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का संकल्प दोहराया सम्मान समारोह में डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के वरिष्ठ पत्रकारों की विशेष उपस्थिति रही।सम्मान वितरण में प्रमुख रूप से राजन तिवारी, आर.डी. वर्मा, सज्जन द्विवेदी, रामकुमार प्रजापति, अश्वनी मिश्रा, अशोक कुमार मिश्र,मोहम्मद सलमान, सुशील मोदनवाल, बिंदु गुप्ता, के.के. यादव और कृष्ण मोहन मौर्य। साथ ही महासंघ के जिलाध्यक्ष श्याम कृष्ण ‘पिंटू’ शुक्ला ने भी डॉक्टरों के सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा,डॉक्टर समाज की रीढ़ होते हैं। ऐसे कार्यक्रम उनके मनोबल को और मजबूत करते हैं।”कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकारों ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें