जब एक महिला स्वस्थ रहती हैं तब वह प्रसन्न रहती हैं -ओम प्रकाश केशरी
1 min read
जब एक महिला स्वस्थ रहती हैं तब वह प्रसन्न रहती हैं -ओम प्रकाश केशरी
रिपोर्ट- सुनील कुमार पाण्डेय
कोरांव, प्रयागराज। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत कोरांव ओम प्रकाश केशरी रहे।इस दौरान सैकड़ों महिलाओं की जांच हुई और उन्हें आवश्यक दवाएं भी दी गई उपस्थित आशा बहुओं के साथ महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओम प्रकाश केशरी ने कहा कि जब एक महिला स्वस्थ रहती हैं तब वह प्रसन्न रहती हैं।आगे उन्होंने कहा महिलाएं अपने कार्य को सक्रिय,सृजनशील,समझदार तथा योग्य के साथ उनमें शक्ति और बल से दैनिक कार्य परिवार व समाज में निर्धारित अपनी अनेकों प्रकार की भूमिकाओं को निभाने एवं दूसरे के साथ संतोष दायक संबंध बनाने में तभी मजबूती रहेगी जब वह पूरी तरह से स्वस्थ रहेगी। इस दौरान आयोजन में अधीक्षक के वी सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर राजेश कुमार, डॉक्टर अखिलेश शुक्ला, डॉक्टर दीप्ति सोनकर के अलावा बबुआन दुबे, संजय सिंह पटेल, आशा बहु वंदना, सोना देवी, मनोरमा देवी के साथ अन्य आशा बहु और सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रही। बता दे कि उक्त कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलेगा।जिसमें महिलाओं के इलाज दवाएं और उन्हें आवश्यक परामर्श दिए जाएंगे।