जीवन जीने के मूल्यों को समझे – आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट
जीवन जीने के मूल्यों को समझे – आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट
धरती पर जन्म लेने वाले सभी प्राणियों को अपने जीवन जीने के मूल्यों को समझना चाहिए। अपने जीवन का स्वयं मुल्यांकन करें कि हमने अपने आने वाली पीढ़ियों के साथ समाज की आने वाली पीढ़ियों को सवारनें के लिए कितना योगदान दिया। सही और गलत दोनों रुपों का आकलन करें क्योंकि मेरा मानना है कि जब हम अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ करते हैं तो आज के समय में निहित स्वार्थ के कारण गलत तरीके से अर्जित किये धन का उपयोग करते हैं। जिसे समाज की नजर से बचा लेते हैं लेकिन अपने घर परिवार और ईश्वर की नजर से नहीं बचा पाते हैं। यहां तक कि आने वाले भविष्य की पीढ़ियों को भी जाने अनजाने में गलत दिशा देते जाते हैं। इसी कारण नि:स्वार्थ भागीदारी और समाजहित में रुचि सिर्फ दिखावे की रह जाती है। जबकि सबको पता है कि गलत कार्यों का गलत नतीजा होता है फिर भी हम अपने परिवार के साथ साथ समाज को भी गलत दिशा में ले जाने का प्रयास करते हैं। झूठ के सहारे पूरा जीवन विता देते हैं। समाज की आने वाली पीढ़ियों को भी वही सिखा कर चले जाते हैं। जीवन जीने के मूल्यों को समझना हम सभी जिम्मेदारी है। न कुछ लेकर आये थे न कुछ लेकर जायेंगे। अपने जीवन में सही तरीके से मिले भौतिक सुख का आनन्द लेते हुए आने वाली पीढ़ियों को सवारनें में अपना जीवन नि:स्वार्थ भाव से अर्पण करे। त्याग, समर्पण और परोपकार की भावना से परिवार के साथ साथ समाज की सेवा करें। यही जीवन का मूल्य होना चाहिए। धन्यवाद। 🙏
