July 5, 2026 02:02:04

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भारत विकास परिषद् के सेवा अभियान में उमड़ा जनविश्वास

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

“भारत विकास परिषद् के सेवा अभियान में उमड़ा जनविश्वास

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 450 मरीज लाभान्वित

सुल्तानपुर…भारत विकास परिषद्, शाखा कुशभवनपुर द्वारा रविवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 450 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्राप्त कर लाभ उठाया। शिविर का आयोजन मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती तूलिका कसौधन एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सामूहिक वन्दे मातरम् गायन के साथ किया गया। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ से आए डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर बरनवाल सहित मेदांता की नर्सिंग टीम ने मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया वही विशेषज्ञ चिकत्सको ने परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा शुगर,रक्तचाप (बीपी), ऑक्सीजन स्तर एवं बीएमडी (हड्डियों की घनत्व) जांच की सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
यहाँ कार्यक्रम संयोजक विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि शिविर की सफलता परिषद् के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों,स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सभी ने सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर आयोजन को सफल बनाया।
मीडिया प्रभारी दीपक जायसवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद् के पाँच सूत्र—संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण—को चरितार्थ करते हुए यह सेवा कार्य आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि परिषद् का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।अध्यक्ष रविकांत अग्रहरि एवं सचिव सच्चिदानंद माधव ने मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों, नर्सिंग टीम, सहयोगी संस्थाओं, परिषद् के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं शिविर में पहुंचे नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर को सफल बनाने में अरुण श्रीवास्तव, आलोक कनोडिया, प्रवीण अग्रवाल पिंटू आदित्य अग्रहरि,प्रभात मिश्रा,रवि अग्रहरि,रचना अग्रवाल,श्वेता कसौधन, अंजना कानोड़िया, विशाल गुप्ता, अभिषेक सागर, सुनील जायसवाल,अलंकार टंडन,अमित बरनवाल, अभिषेक बरनवाल, ओमप्रकाश सोनी,रवि रस्तोगी, मनोज बरनवाल, अतुल कसौधन,प्रशांत टंडन, शैलेंद्र बरनवाल, दिनेश कसौधन,अनुराग श्रीवास्तव, गौरव दास सहित अनेक सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें