October 15, 2026 19:30:43

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

तीन साल से जर्जर तारों से परेशान ग्रामीण – भुन्डा पावर हाउस के जेई को सौंपा ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

तीन साल से जर्जर तारों से परेशान ग्रामीण -भुन्डा पावर हाउस के जेई को सौंपा ज्ञापन

Ain भारत News खबर भी असर भी

महागराज / कुरूधना, प्रयागराज। बिजली के जर्जर और पुराने तारों से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। तार बार-बार टूट कर गिर रहे हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

मामला भुन्डा पावर हाउस के अंतर्गत ग्राम बुरुकहा, सुन्दर है पार, बाजापति और हरिलाल हजाम बिधरारा का है। ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता बिजली विभाग को संबोधित ज्ञापन भुन्डा पावर हाउस पर सौंपा है।

ग्रामीणों लवकुश, शिव कुमार, प्रदीप कुमार, फूलदीन, चन्दरेश, सरीजा देवी, सुन्दर ने बताया कि हमारे गांव में पिछले 3 साल से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। पाल बस्ती में केवल बस्ती केबल चेंज हुई है, जबकि बाजापति बस्ती और पटेल बस्ती में आज तक केबल नहीं बदली गई। काली पुरानी तारों में लोड उठाने की क्षमता नहीं है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बार-बार आती-जाती रहती है, कई-कई घंटे बिजली नहीं आती, मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाता। पुराने तार अक्सर टूटकर गिर जाते हैं।

ग्रामीणों ने दिनांक 14/08/2026 को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि गांव के सभी जर्जर तारों को जल्द से जल्द बदला जाए, ताकि भविष्य में होने वाले बड़े हादसे को टाला जा सके।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें