October 15, 2026 19:28:32

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

रक्षाबंधन को लेकर नंदगंज बाजार में सजी राखी की दुकानें, खरीदारी को उमड़ी भीड़

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

रक्षाबंधन को लेकर नंदगंज बाजार में सजी राखी की दुकानें, खरीदारी को उमड़ी भीड़

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज

गाजीपुर। आगामी 28 अगस्त को मनाए जाने वाले भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन को लेकर नंदगंज बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में दर्जनों स्थानों पर राखी की दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई हैं। दुकानों पर तरह-तरह की रंग-बिरंगी राखियां बहनों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
रक्षाबंधन को लेकर लड़कियां और महिलाएं अपने अभिभावकों के साथ बाजार पहुंचकर राखियों की खरीदारी कर रही हैं। राखी की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानदारों ने बच्चों से लेकर युवतियों और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन और आकर्षक राखियां बिक्री के लिए रखी हैं।
पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए मनपसंद राखी चुन रही हैं। वहीं बाजार में राखियों के साथ मिठाइयों और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है।
नंदगंज बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। पर्व को लेकर बाजार में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें