October 15, 2026 19:31:03

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

रक्षाबंधन पर नंदगंज में दूध का रहा अभाव, दोपहर तक दुकानों से खत्म हुआ दूध

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

रक्षाबंधन पर नंदगंज में दूध का रहा अभाव, दोपहर तक दुकानों से खत्म हुआ दूध

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज

गाजीपुर। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के चलते नंदगंज बाजार में दूध की मांग अचानक बढ़ गई। मिष्ठान, खीर और घर में बनने वाले विभिन्न पकवानों के लिए लोगों ने सुबह से ही अधिक मात्रा में दूध की खरीदारी की। इसके चलते बाजार की दूध की दुकानों पर दोपहर तक ही दूध समाप्त हो गया।
रक्षाबंधन पर बहनों के घर आने के कारण अधिकांश परिवारों में विशेष पकवान और मिठाइयां बनाने की तैयारी थी। वहीं, कई घरों में रोजाना दूध पहुंचाने वाले दूध विक्रेताओं ने भी शुक्रवार को नियमित आपूर्ति नहीं की। इससे सुबह से ही दूध की किल्लत देखने को मिली।
दूध नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग दूध की तलाश में एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकते नजर आए। जिन लोगों को चाय के लिए दूध नहीं मिल पाया, उन्होंने नींबू की चाय पीकर काम चलाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के अवसर पर दूध की मांग सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ जाती है। ऐसे में दूध विक्रेताओं और दुकानदारों को मांग के अनुरूप पहले से व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि पर्व के दिन लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें