August 30, 2026 12:20:21

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्रयागराज में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुच कर हत्या…

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुच कर हत्या…

प्रयागराज: घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर भारतीया बस्ती में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राहुल भारतीया (25 वर्ष), पुत्र शांतलाल भारतीया, निवासी सारंगापुर, थाना घूरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के पास स्थित एक चबूतरे पर युवक का शव मिला। लोगो को आशंका है कि धारदार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें