October 6, 2026 19:11:07

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

औद्योगिक आस्थान की समस्याओं पर उद्यमियों ने की चर्चा, जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर।। क्षेत्र के औद्योगिक आस्थान नंदगंज से जुड़े उद्यमियों की मासिक बैठक संजय चौरसिया के आवास पर हुई। बैठक में औद्योगिक आस्थान से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उद्यमियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों से प्रभावी कार्रवाई कराने की मांग की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिन उद्यमियों द्वारा भूमि के लिए निर्धारित धनराशि जमा कराई जा चुकी है, उन्हें शीघ्र भूमि का आवंटन किया जाए। उद्यमियों ने कहा कि धनराशि जमा होने के बावजूद भूमि आवंटन में अनावश्यक देरी होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान को जोड़ने वाले शादियाबाद मार्ग की जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की भी मांग की। उनका कहना था कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में काफी कठिनाई होती है। औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले उद्यमियों, कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि औद्योगिक आस्थान की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा। उद्यमियों ने उम्मीद जताई कि शासन और प्रशासन इन समस्याओं का शीघ्र संज्ञान लेकर प्रभावी कदम उठाएगा।
बैठक में कामोद चौरसिया, मु. खुर्शीद, पवन सिंह, रोशन गुप्ता, अभयनाथ यादव, दीपक जायसवाल, रमेश कुमार आर्य तथा पारसनाथ बिंद सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।

 

गाज़ीपुर रिपोर्टर Ain भारत न्यूज

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें