October 10, 2026 19:03:36

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नंदगंज के चोचकपुर मोड़ पर इसरो के एलवीएम-3 एम की थीम पर बना मां दुर्गा का भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। नवरात्र के अवसर पर नंदगंज के चोचकपुर मोड़ पर दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है। इस वर्ष पंडाल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एलवीएम-3 एम की थीम पर तैयार किया गया है, जो क्षेत्र में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पंडाल को विशेष रूप से अंतरिक्ष विज्ञान और रॉकेट की थीम पर सजाया गया है। इसकी अनूठी बनावट और आकर्षक रूप को देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं। नवरात्र में मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के साथ ही इस विशेष थीम पर आधारित पंडाल को देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।
दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष प्रयास किया गया है। धार्मिक आस्था के साथ विज्ञान और तकनीक की झलक प्रस्तुत करता यह पंडाल इस बार नंदगंज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

 

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें