October 11, 2026 16:33:39

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मौनी बाबा धाम के घाट पर कूड़े का अंबार, श्रद्धालु परेशान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। चोचकपुर स्थित मौनी बाबा धाम के घाट के किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इससे मौनी बाबा के दर्शन करने और गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्र के प्रथम दिन सुबह गंगा स्नान और मौनी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने घाट पर फैली गंदगी पर नाराजगी जताई।
श्रद्धालु पवन महादेव ने बताया कि घाट के किनारे काफी मात्रा में कूड़ा जमा होने से श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है। धार्मिक आस्था के इस प्रमुख स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि यहां आने वाले लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौनी बाबा धाम के घाट के किनारे जमा कूड़े के अंबार को जल्द से जल्द हटवाया जाए और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिल सके तथा धाम परिसर स्वच्छ बना रहे।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

 

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें