October 12, 2026 19:34:16

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

आईजीआरएस पर शिकायत के बाद सौरम मोड़ की सड़क की मरम्मत शुरू

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। नंदगंज क्षेत्र के सौरम मोड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सोमवार को शुरू कराया गया। सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे हो जाने से साइकिल सवारों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता था। इस समस्या को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
उल्लेखनीय है कि उक्त मार्ग पर करीब आधा दर्जन हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के साथ ही एक डिग्री कॉलेज भी संचालित हैं। इस कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों का इस मार्ग से आवागमन होता है। सड़क की खराब स्थिति के चलते विद्यार्थियों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों और विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराई जाए, ताकि गड्ढों की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो और आवागमन सुगम बना रहे।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

 

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें