October 19, 2026 05:26:41

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नंदगंज में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने कराया भव्य भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। नंदगंज थाना के समीप सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार की शाम भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें नंदगंज बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण करते रहे। समिति की ओर से महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे प्रसाद वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नंदगंज थाना पुलिस भी मुस्तैद रही। भंडारे में बाजारवासियों और आसपास के ग्रामीणों की सहभागिता से आयोजन उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा था। समाचार लिखे जाने तक भंडारे का कार्यक्रम जारी था।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें