October 19, 2026 16:18:36

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

समाजसेवी शिव प्रसाद सिंह की पहल पर शादियाबाद मोड़ की नाली की हुई सफाई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। नंदगंज बाजार के शादियाबाद मोड़ पर नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। इससे मां दुर्गा के पंडाल में आरती में शामिल होने तथा दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। त्योहार के अवसर पर सड़क पर बहते गंदे पानी से लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए बरहपुर ग्रामसभा निवासी समाजसेवी शिव प्रसाद सिंह ने पहल की।
उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए एडीओ पंचायत से बातचीत कर तत्काल नाली की सफाई कराने का आग्रह किया, ताकि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। एडीओ पंचायत ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए सफाईकर्मियों को मौके पर भेजा और नाली की सफाई कराई।
नाली की सफाई होने से सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या दूर करने की दिशा में राहत मिली। त्योहार के मौके पर जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई इस पहल से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को सहूलियत मिली।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें