डाला छठ को लेकर नंदगंज बाजार में बढ़ी रौनक, सजने लगीं फल और दौरी की दुकानें
1 min read
गाजीपुर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर नंदगंज बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। पर्व की तैयारियों के मद्देनजर बाजार में दर्जनों दुकानें सजने लगी हैं। फल, पूजन सामग्री और बांस से बनी दौरी, सुपली सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली वस्तुओं की दुकानें सजाई जा रही हैं।
छठ पर्व को लेकर दुकानदारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में केला, नारियल, सेब, संतरा, अनार, गन्ना सहित विभिन्न प्रकार के फलों की बिक्री के लिए दुकानें सजाई जा रही हैं। वहीं बांस से बनी दौरी और सुपली की भी मांग बढ़ने लगी है।
पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों के बाजार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। दुकानदारों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे छठ पर्व नजदीक आएगा, वैसे-वैसे बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी। पूरे बाजार में छठ पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई देने लगा है।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
