November 11, 2026 18:23:02

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भैयादूज और छठ महापर्व को लेकर नंदगंज पुलिस सतर्क, बाजार में बढ़ाई गई गश्त

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। दीपावली का त्योहार सकुशल संपन्न होने के बाद अब भैयादूज और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए नंदगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रतिदिन शाम को बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है।
इस दौरान थानाध्यक्ष बाजार के में भ्रमण कर असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रख रहे हैं। साथ ही दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। बाजार के भीड़भाड़ वाले जगहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
छठ महापर्व को देखते हुए बाजार में आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। पुलिस की नियमित गश्त से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों में भय बना हुआ है और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

 

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें