November 25, 2026 19:25:25

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों पर हुई चर्चा, विद्यार्थियों को किया जागरूक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

ग़ाज़ीपुर। डॉ. यश नाथ इंटर कॉलेज, मर्दापुर, सादात में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करने तथा लोकतांत्रिक आदर्शों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संविधान संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज के प्रधानाचार्य उदय राज रहे, जबकि अध्यक्षता समता डिग्री कॉलेज, सादात के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर कमलेश कुमार यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सादात डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य दिनेश कुमार यादव, विद्युत विभाग के एसडीओ रविंद्र कुमार यादव तथा प्रवक्ता दिवाकर चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुदामा राम विश्वकर्मा एवं प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए अतिथियों ने भारतीय संविधान की महत्ता, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूलभूत आदर्शों को भारतीय लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला बताया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे संविधान का सम्मान करें, अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएं। इस प्रकार की गोष्ठियां विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना विकसित करने के साथ ही उन्हें जागरूक, जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें