संकट मोचन मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव, युवाओं ने केक काटकर दी बधाई
1 min read
गाजीपुर। नंदगंज स्थित सरकारी अस्पताल के समीप संकट मोचन मंदिर परिसर में बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने केक काटकर बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। मंदिर परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में युवा नेता अमन जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि कुश जी, पूर्व प्रधान सुदामा पासवान, राहुल गोंड प्रधान, विशाल पुजारी, संदीप यादव, शुभम सिंह, हर्षित शर्मा, शिवम जायसवाल, सजीत यादव, रिशु, केशव, सिद्धार्थ, वीरू सोनकर सहित क्षेत्र के अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने बाबा खाटू श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं। युवाओं ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ कार्यक्रम को यादगार बनाया।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
