धरवां गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप
1 min read
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में अकेली रह रही मां और उसकी 12 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय जयमून निशा और उनकी 12 वर्षीय बेटी आईमन निशा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयमून निशा अपनी बेटी आईमन निशा के साथ घर में अकेली रहती थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने रात्रि में घर में घुसकर दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।घटना के बारे में सुबह मालूम हुआ तो आस पास के लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी ,पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन करने में जुट गई। हमले में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने में जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नंदगंज थानाध्यक्ष के अनुसार, मां-बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान करने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।घटना स्थल पर फर्सेंसिक टीम पहुंच कर छानबीन कर रही है।
Gazipur
