November 29, 2026 08:12:18

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, अरुण कुमार सिंह ने जताया आभार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के पूर्व चेयरमैन एवं सर्वदलीय संघर्ष समिति गाजीपुर के संयोजक अरुण कुमार सिंह ‘नेताजी’ के नेतृत्व में महुआबाग स्थित कान्हा हवेली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में गाजीपुर जनपद के विभिन्न जाति, धर्म और वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह ‘नेताजी’ ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह गाजीपुर के हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय क्षण रहा। व्यापारी बंधुओं, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने एक सूचना पर दूर-दराज से पहुंचकर जिस आत्मीयता और सहयोग का परिचय दिया, वह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों की उपस्थिति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गाजीपुर की आत्मीयता, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि वर्तमान समय में खेतों में धान की कटाई और गेहूं की बुवाई का महत्वपूर्ण कृषि सीजन चल रहा है। इसके बावजूद लोगों ने अपनी व्यस्तताओं और जरूरी कृषि कार्यों के बीच समय निकालकर भारी संख्या में पहुंचकर जो सम्मान, स्नेह और अपनापन दिया, उसके लिए वह हृदय की गहराइयों से सभी के आभारी हैं।
अरुण कुमार सिंह ‘नेताजी’ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अंत में उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और साथ ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का उन्होंने हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर Ain भारत Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें