नेपाल के उद्योगपतियों ने सीमावर्ती नेपाल सीमा से सटे भारतीय हाट बाजार को बंद कराने की मांग की है।
1 min read
नेपाल के उद्योगपतियों ने सीमावर्ती नेपाल सीमा से सटे भारतीय हाट बाजार को बंद कराने की मांग की है।
AIN भारत न्यूज़
थाना प्रभारी निचलौल घनश्याम कुशवाहा
नेपाल के बड़े उद्योगपतियों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीप भारतीय हाट बाजार में नेपाली ग्राहक पहुंच रहे हैं। इससे नेपाल का व्यापार व बाजार चरमरा रहा है। नेपाल के उद्योगपतियों के इस मांग पर नौतनवा के व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। व्यापार मंडल नौतनवा तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि नेपाली व्यापारियों की मांग नाजायज है। अंग्रेजों के जमाने से सीमा के हाट बाजार संचालित हैं। भारतीय प्रोडक्ट सस्ते दाम के अलावा अपनी क्वालिटी व वेराइटी के कारण बिकते हैं। नेपाल के व्यापारियों को अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर करना चाहिए।नेपाल के भैरहवा में गुरुवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री रुपन्देही के परिचय कार्यक्रम में यह मांग उठी। कार्यक्रम में रुपन्देही के नवागत मुख्य जिला अधिकारी भारत मणि पांडेय मौजूद थे। नेपाल के व्यापारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में निम्न गुणवत्ता के सामान उपलब्ध है। इससे नेपाल का व्यापार प्रभावित हो रहा है। उद्योग एवं व्यापार संघ के निवर्तमान अध्यक्ष नारायण प्रसाद भंडारी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में विदेशी बाजार के कारण नेपाल का बाजार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने भारत के सीमावर्ती बाजार के साथ तालमेल बनाकर बाजार को बंद करने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि सीमा पर हाट बाजारों को हटाने के लिए मुख्य जिला अधिकारी से पहल की मांग किया। उन्होंने अनपैक्ड माल के आयात पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। नेपाल के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गौतम बुद्ध एयरपोर्ट व बेलहिया नाका के चलते रुपन्देही जिला राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण है। जहां कई पर्यटक स्थल मार्गों से प्रवेश करते हैं। उद्योग और व्यापार संघ समाज को सुरक्षित बनाने में उनका संगठन मदद के लिए तैयारहै संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार ग्यावली ने कहा कि खुली सीमा से माल की तस्करी, नशा करने वालों, मानव तस्करी, भारत से नेपाल में प्रवेश और भारत लौटने के कारण सुरक्षा चुनौती को बढ़ा दिया है। अगर इस तरह की घटनाओं को रोका जाता तो सुरक्षा की स्थिति बेहतर होती। सभी उद्योगपति आत्मविश्वास से अपना कारोबार चला सकेंगे