February 9, 2026 04:14:58

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में नियमों की अनदेखी कर कराये जा रहे जनहित कार्य

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में नियमों की अनदेखी कर कराये जा रहे जनहित कार्य

“व्यवहारिता के साथ साथ जनहित के कार्यों की क्यों नहीं की जाती निगरानी”

जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर क्यों न उठे सवाल- आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट

क्षेत्र की समस्त सम्मानित जनता एवं सम्मानित पत्रकार बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नयन मिश्र एडवोकेट वार्ड नं01 पूरे तोरई नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनान्तर्गत शासनादेश नवम्बर 2024 में वार्ड नं01 पूरे तोरई में कोमलचन्द विश्वकर्मा के घर से भैरवनाथ बाबा काली रोड तक सी0सी0 रोड एवं नाली निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत धनराशि 23.56 लाख एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अभी कुछ दिन पहले बनाया गया। बनने के बाद टूटना शुरू हो गया है। कम्प्लीशन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों को इसकी निगरानी बनते समय न किये जाने के कारण गुणवत्ता विहीन कार्य कराया गया है। क्या जनप्रतिनिधियों को व्यवहारिकता के साथ साथ जनहित कार्यो को सही से कराने का उत्तरदायित्व नहीं है जिसके लिए जनता उनका चुनाव करती है। गुणवत्ता विहीन कार्यों को समयानुसार न कराना जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होता है। यह रोड जनहित की दृष्टि से इतना महत्वपूर्ण है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा भयहरणनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं द्वारा वैकल्पिक मार्ग के रूप इसका अत्यधिक उपयोग किया जाता है। श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय जनता को दिक्कत न हो इस दृष्टि से सही कराना नितान्त आवश्यक है। साथ ही बगल बगल मिट्टी डालकर भी सही कराने की जरूरत है। इसी तरह राजेश मिश्र जी के घर के बगल नाली न बनने के कारण पानी रोड पर भरा रहता है जिसका स्थानीय जनता द्वारा सामूहिक हस्ताक्षर पत्र दिये जाने के बाद भी कार्य नहीं कराया गया जबकि पंचम राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रत्येक माह नगर पंचायत को ऐसे कार्यों को कराने के लिए फण्ड दिया जाता है। इसी तरह मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनान्तर्गत जनवरी 2025 में शासनादेश के माध्यम वार्ड नं 01 पूरे तोरई में ओपेन जिम अधिष्ठापन कार्य के लिए रु0 7.17 लाख का कार्य अमर जनता के बगल रोड के किनारे चार इक्वीपमेंट लगाकर पूरा किया गया है। सराय भूपत और बगियापुर में सामुदायिक शौचालय के सामने लगाया गया है।सामुदायिक शौचालयों को अभी तक जनता के उपयोग में नहीं लाया गया है। सरकारी जगह जहाँ ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिले सके देखकर किया जाना चाहिए और सारे उपकरण मानक के अनुसार लगने चाहिए। हमारी आपकी जागरुकता से ही हमारे समाज का विकास होगा। परिवर्तन की सोच एवं नि:स्वार्थ भागीदारी से ही हमारे समाज का समुचित विकास होगा।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें