October 16, 2026 08:04:03

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

गुरू-शिष्य का पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गुरू-शिष्य का पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित।

मार्शल आर्ट ट्रेनर पर छात्रा ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप।

मंडुवाडीह थाने में आरोपी ट्रेनर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज।

वाराणसी।पीएम मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी मे गुरु रूपी एक शिक्षक ट्रेनर द्वारा गुरु-शिष्या की पवित्र रिश्ता को कलंकित करने का घृणित मामला प्रकाश मे आया है। जहा एक छात्रा ने बरेका के सूर्यसरोवर पर मार्शल आर्ट सिखाने वाले एक ट्रेनर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मंडुवाडीह थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज करवाया है।

इस संबंध मे आरोपित शिक्षक कंदवा निवासी विनोद प्रजापति के विरूद्ध मार्शलआर्ट सीखने वाली छात्रा की तहरीर पर मंडुवाडीह थाना में पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार छात्रा मूल रूप से सोनभद्र की रहने वाली है। वह मंडुवाडीह क्षेत्र में अपनी दोस्त के साथ रहती है।आत्मरक्षा के उद्देश्य से उसने एक महीने पहले विनोद प्रजापति से मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था।

इस मामले मे आरोप है कि सोमवार की शाम को सूर्य सरोवर तालाब के पास विनोद उसे और दो अन्य छात्रों को मार्शल आर्ट सिखा रहा था। तभी बारिश शुरू हो गई। दोनों छात्रों को ट्रेनर ने कहा कि तुम लोग चले जाओ और तीसरी छात्रा से कहा कि तुम्हें मैं घर छोड़ दूंगा।शाम साढ़े 7 बजे के लगभग विनोद उसे सरोवर के समीप झाड़ी के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, दुष्कर्म के बाद वह इस कदर डर गई थी कि उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। किसी तरह से हिम्मत जुटा कर उसने अपने अधिवक्ता से संपर्क किया और फिर मंडुवाडीह थाने गई।

इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह ने मीडिया को बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें