जल पुलिस प्रभारी ने डेंगू पीड़ित महिला को प्लेटलेट्स देकर बचाई जान।
1 min read
जल पुलिस प्रभारी ने डेंगू पीड़ित महिला को प्लेटलेट्स देकर बचाई जान।
मंडलीय अस्पताल में भर्ती रीमा देवी(32) नामक महिला जो मऊ की निवासी है और डेंगू से पीड़ित होकर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा वाराणसी में भर्ती थी, आज उसकी हालत गम्भीर हो गई और प्लेटलेट्स काउंट 15000 पहुंच गया, डॉक्टरों ने रीमा के पति को तत्काल B पॉजिटिव प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने को कहा, 3 छोटे बच्चों के साथ अंजान शहर में रीमा का पति प्लेटलेट्स की व्यवस्था नही कर पाया और अस्पताल के बाहर रोने लगा, तभी वहाँ मौजूद समाजसेवी अमन कबीर मिल गये, पीड़ित परिवार की व्यथा देखकर अमन ने प्लेटलेट्स की जरूरत का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल किया।
संदेश देखकर जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने तत्काल अमन से संपर्क किया और तत्काल IMA पहुंचकर रक्तदान कर इंसानियत के फर्ज को अदा किया।