समाजवादी महिला सभा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संगीता साहू का 2 नवंबर को होगा स्वागत
1 min read
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी, गाजीपुर की ओर से समाजवादी महिला सभा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन आगामी 2 नवंबर, सोमवार को किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह भवन, बंशीबाजार, गाजीपुर में आयोजित होगा।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संगीता साहू का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। उक्त जानकारी सदर विधानसभा के युवा नेता अमन जायसवाल ने दी।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
