उपखण्ड स्तरीय बैठक में पचपदरा विधायक कोष से बालोतरा शहर में 60 लाख की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय
1 min read
उपखण्ड स्तरीय बैठक में पचपदरा विधायक कोष से बालोतरा शहर में 60 लाख की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा उपखंड सभागार में कानून व्यवस्था को लेकर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित उपखंड स्तरीय बैठक मे बालोतरा जिला बनने के बाद सरकारी भवनों का निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर विधायक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा, बालोतरा शहर में 60 लाख की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने,पचपदरा व मंडली पुलिस थानों में स्वागत कक्ष का निर्माण सहित बैठक में विधायक प्रजापत ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी की चर्चा उपखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित उपखंड स्तरीय बैठक में बालोतरा अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष खोजा,एसडीएम विवेक व्यास, पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा , नगरपरिषद आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित, पुलिस विभाग के अधिकारीयों सहित अन्य विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
